फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समझौते के बाद दिनेश ढल्ल को जमानत

Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
Jalandhar
विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर। पिछले पांच दिन से जालंधर में बना तनावपूर्ण माहौल शांत हो गया है। सोमवार को पगड़ी मामले में लिखित समझौता होने के बाद अदालत ने पूर्व पार्षद दिनेश ढल्ल की जमानत की अर्जी मंजूर कर ली है। ढल्ल सोमवार शाम को रिहा हो गए। ढल्ल को जमानत मिलने से उनके समर्थकों में खुशी की लहर है। वहीं पिछले पांच दिन से बुरी तरह से फंसे पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

सात नवंबर को दो गुटों में टकराव हो गया था, जिसमें दोनों तरफ से पांच लोग घायल हो गए थे। मारपीट के दौरान एक युवक अमरजीत सिंह की पगड़ी उतर गई थी, जिसमें सिख समुदाय के लोग जमा हो गए थे और बाद में मामला दर्ज करने को लेकर काफी प्रेशर बनाया। पुलिस ने दिनेश ढल्ल, पार्षद अमित ढल्ल और रिंकू ढल्ल समेत कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया था। दिनेश ढल्ल को गिरफ्तार कर लिया गया। जैसे ही जेल भेजा गया तो कपूरथला में उस पर जानलेवा हमला हो गया। आखिरकार इस मामले में समझौता हो गया और सोमवार को अदालत में यह समझौता पेश किया गया। मजिस्ट्रेट के समक्ष अमरजीत सिंह व उसके साथी खुद पेश हुए और समझौते की बात कही, जिसके बाद पूर्व पार्षद दिनेश ढल्ल को जमानत दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें