फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर दो लाख लिए

Mon, 24 Sep 2012 12:00 PM IST
Jalandhar
विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर। एक महिला और एनआरआई के संबंधों को लेकर रविवार को कृष्णा नगर में जमकर हंगामा हुआ। दुराचार के आरोप में एनआरआई के खिलाफ पुलिस कार्रवाई न होने खफा महिला आरोपी के घर के आगे धरने पर बैठ गई। बाद में पुलिस पीड़िता और आरोपी के परिजनों को थाने ले गई। पुलिस ने शिकायतकर्ता लड़की, उसके भाई और एनआरआई के पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि पिछले छह साल से कृष्णा नगर निवासी तरुण नारंग से उसके प्रेम प्रसंग चल रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि एक धार्मिक संस्थान पर जाकर तरुण ने उससे शादी भी रचा ली थी, लेकिन शादी रजिस्टर्ड नहीं करवाई और न ही उसके पास इसके फोटो हैं। तरुण ने उन्हें भरोसा दिया था कि वह जल्द ही शादी करवा लेगा। इसके बाद वह कई बार दुराचार करता रहा। पीड़िता ने बताया कि तरुण ने उन्हें अपने हर पारिवारिक सदस्य से भी मिलवा चुका है और हर कोई शादी के लिए तैयार था, लेकिन सब तरुण के बड़े भाई की शादी होने के बाद ही उनकी शादी की बात कह कर टाल देते थे। यह सिलसिला 2009 तक जारी रहा। इसके बाद तरुण न्यूजीलैंड चला गया। 2010 में वह अपने बड़े भाई की शादी पर भारत आया तो उनसे दो लाख रुपये का लोन लेने के लिए निवेदन करने लगा। तरुण ने उन्हें भरोसा दिलाया था कि लोन की किश्त वह अदा करेगा। फरवरी 2011 को वह वापस विदेश चला गया। सितंबर 2011 में उनके पारिवारिक सदस्यों ने तरुण के साथ शादी की बात चलाई। इस पर तरुण के पिता ने गाड़ी की मांग की। इस शर्त को भी उन्होंने पूरा कर दिया, लेकिन मार्च 2011 में तरुण वापस इंडिया आया और उसने फिर दुराचार किया। जब उनके परिजन दोबारा शादी का प्रस्ताव लेकर तरुण के घर गए तो तरुण व उसके परिवार वालों ने बिना कारण बताएं प्रस्ताव ठुकरा दिया। इस पर वह कार वापस ले गई। रविवार को वह अपने दो भाई के साथ पैसे लेने वापस आई तो तरुण, उसके पिता महिंदर कुमार व उसके बड़े भाई वरुण नारंग ने उनके भाइयों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस पर पुलिस ने भी उनका साथ दिया है।
वहीं बस्ती बावा खेल के थाना प्रभारी मक्खण सिंह का कहना है कि कृष्णा नगर में हंगामा होने की शिकायत मिलने के साथ पीसीआई टीम दोनों पक्षों को थाने में लेकर आई थी। महिंदर ने समझौते का प्रस्ताव रखा था, लेकिन लड़की पक्ष बैठने को तैयार नहीं था। महिंदर कुमार ने महिला व उसके भाई पर घर आकर हमला करने का आरोप लगाया था। जबकि महिला महिंदर के बेटे पर हमले का आरोप लगा रही है। प्राथमिक आधार पर दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें