फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीटी हाफ मैराथन से पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
सीटी हाफ मैराथन में पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। सीटी ग्रुप की 12वीं हाफ मैराथन की शुरूआत सीआरपीएफ, चंडीगढ़ के आईजीपी राकेश कुमार यादव, डीआईजी वी के कोंडल, कमांडेंट वी एस जून, पंजाबी गायक तरसेम सिंह जस्सर, सीटी ग्रुप के चेयरमैन चरणजीत सिंह चन्नी और मैनेजिंग डायरेक्टर मनबीर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर की। लैग ऑफ करते हुए सीआरपीएफ के 100 जवान आकर्षण का केंद्र रहे। जिन्होंने पुलवामा अटैक में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

रविवार सुबह 6 बजे सीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के शाहपुर कैंपस से शुरू हुई इस मैराथन में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, यूपी, जम्मू, उत्तर प्रदेश, बिहार आदि राज्यों के 5000 से भी अधिक प्रतिभागी जालंधर की सड़कों पर सीआरपीएफ के शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए दौड़े। पुरुषों में जतिंदर सिंह ने और महिलाओं में अर्पिता ने पहले स्थान के साथ 25,000 की इनाम राशि अपने नाम की। सिमरण सिंह और कुलजीत कौर ने दूसरा स्थान व 11 हजार इनाम राशि जीती। तीसरे स्थान पर रहने वाले गुरविंदर सिंह और ज्योति को 5100 रुपये की इनाम राशि दी गई। सीआरपीएफ, चंडीगढ़ के आईजीपी राकेश कुमार यादव ने रेस फॉर चैरिटी के विजेताओं को बधाई दी। सीटी ग्रुुप के चेयरमैन चरणजीत सिंह चन्नी और मैनेजिंग डायरेक्टर मनबीर सिंह ने कहा कि 12वीं हाफ मैराथन रेस फॉर चैरिटी से इकट्ठी हुई धन राशि पुलवामा अटैक में शहीद हुए सैनिकों के परिवारों को दी जाएगी। इस दौरान सीटी ग्रुुप की को- चेयरपर्सन परमिंदर कौर चन्नी, वाइस चेयरमैन हरप्रीत सिंह, तानिका सिंह, सीरत सिंह और सीटी का स्टाफ मौजूद था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें