फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: 80 वर्षीय बुजुर्ग को पीट-पीटकर मार डाला

Sun, 28 Sep 2025 10:24 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पठानकोट। 80 वर्षीय बुजुर्ग को पीट-पीटकर कर मार डाला गया। घटना हलका भोआ के अधीन आते गांव छोटा बाजार घरोटा की है। मृतक की पहचान घरोटा निवासी बलवंत सिंह के रूप में हुई है। बलवंत सिंह आरोपियों के पशुओं को अपने खेत में घुसने से रोकता था। इसी रंजिश में उनकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

थाना सदर पुलिस को दी शिकायत में बलवंत सिंह के बेटे राकेश सिंह ने बताया कि सबीबी पत्नी सुकरदीन निवासी सदे, मरीददीन उर्फ जुमन पुत्र शुकरदीन निवासी बाबा दा डेरा निकट सरकारी मिडल स्कूल कीड़ियां गंडियाल जिला कठुआ जेएंडके, हनीफ मोहम्मद पुत्र शुकरदीन निवासी गांव बतौर थाना गेहरां जिला चंबा हिमाचल प्रदेश ने उसके पिता से उनके खेतों में मारपीट की। उसे घटना का पता तब चला जब वह अपने पिता को दोपहर का खाना देने पहुंचा। उसे देखकर आरोपी अपने हथियार फेंककर भाग निकले। जब वह पिता के पास पहुंचा तो उनकी सांसें चल रही थीं। उसके पिता ने अस्पताल जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। राकेश ने बताया कि उसके पिता बलवंत सिंह उक्त हमलावरों के पशुओं को खेत में नुकसान पहुंचाने से रोकता था। इस रंजिश के तहत हमलावरों ने उसके पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पहुंची। पुलिस ने तीनों हमलावरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें