संवाद न्यूज एजेंसी
कोटकपूरा। स्थानीय रेलवे स्टेशन के पास रविवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान फिरोजपुर जिले के गांव वाडा वरयाम सिंह निवासी राजू सिंह के रूप में हुई है।
राजू किसी काम से रेलवे ट्रैक के पास से गुजर रहा था। उसकी पीठ पर बैग लटका था। अचानक पास से गुजर रही ट्रेन में उसका बैग अटक गया और वह खुद भी ट्रेन की चपेट में आ गया। जीआरपी चौकी कोटकपूरा की सब इंस्पेक्टर जसपाल कौर ने बताया कि राजू फाटक नंबर 25 के पास रहता था। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है।