फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेजवा नहर टूटने से गेहूं की फसल प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
नहर टूटने से गेहूं की 40 एकड़ फसल प्रभावित
विज्ञापन

किसानों ने टूटी नहर पर लगाया बांध
अमर उजाला ब्यूरो
जलालाबाद (फिरोजपुर)।
गांव मन्ने वाला से गुजरती फैजवा नहर का पानी ओवरलोड होने के कारण 4-5 जगह से टूट गई। इससे गेहूं की करीब 40 एकड़ फसल प्रभावित हो गई। किसानों ने बड़ी ही मशक्कत के साथ मिट्टी के गट्टे भरके टूटी नहर को जोड़ने में कामयाबी हासिल की है।
किसान दीदार सिंह, जगतार सिंह, लखा सिंह, सुखविंदर सिंह, बघा सिह, रमन सिंह तथा गुरमीत सिंह ने बताया कि पिछले दो हफ्तों से फैजवा नहर में पानी ओवरलोड आ रहा है। इससे शनिवार रात नहर 4-5 स्थानों से टूट गई। पानी भर जाने से करीब 40 एकड़ गेहूं की फसल खराब हो गई। हालांकि उन्होंने जल्द ही टूटी नहर पर बांध लगाने में सफलता हासिल कर ली। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों तथा जिला उपायुक्त से मांग की है कि उनकी फसल के नुबसान की भरपाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटनास्थल पर पहुंचे सिंचाई विभाग के मुलाजिम मलकीत सिंह व कुंदन सिंह ने बताया पीछे से पानी बंद कर दिया है। अब किसानों को समस्या नहीं आएगी। एसडीओ यादविंदर सिंह ने बताया सुबह 7 बजे ही पानी बंद कर दिया था। जेई के ड्यूटी लगाकर टूटी नहर निरीक्षण करवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें