फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाटिया और ओबराय को लेकर शिअद-भाजपा में ठनी

विज्ञापन
विज्ञापन
भाटिया और ओबराय को लेकर शिअद-भाजपा में ठनी
विज्ञापन

भाजपा ने कहा, दोनों के परिवार में किसी को नहीं दी जाए टिकट
शिअद नेताओं का कहना- अकाली दल नहीं काटेगा दोनों की टिकट
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर।
सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत भाटिया और डिप्टी मेयर रहे कुलदीप सिंह ओबराय को लेकर शिअद और भाजपा में ठन गई है। एक ओर जहां भाजप ने शर्त रखी है कि भाटिया और ओबराय के परिवार में किसी को टिकट नहीं दी जाएगी। वहीं शिअद ने इस समझौते से साफ इंकार कर दिया है। इस वजह से दोनों दलों में वार्ता टूट गई है। वहीं भाजपा अकाली दल को सिर्फ 20 फीसदी सीटें देने के लिए अडिग है।
भाजपा के जिला प्रधान रमेश शर्मा ने तो स्पष्ट कर दिया था कि पार्टी अकेले चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। हमारे 80 वार्ड में ही होमवर्क चल रहा है। अकाली दल की ओर से बीबी जागीर कौर, अजीत सिंह कोहाड़ के अलावा महेशइंद्र ग्रेवाल को कमान दी गई है। भाजपा के साथ बैठकें शुरू हुई तो पाटी की सख्त शर्तें देखकर अकाली नेताओं के पसीने छूटने लगे हैं।
विज्ञापन

तालमेल कमेटी की बैठक में भाजपा नेताओं ने साफ किया कि सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत भाटिया और ओबराय ने बीते पांच साल भाजपा के मेयर का डटकर विरोध किया और विपक्षी दलों की मदद की। इससे भाजपा का काफी नुकसान हुआ। यही नहीं बीते पांच साल तक निगम में उप कमेटियां भी दोनों अकाली नेताओं ने बनने ही नहीं दी। इस वजह से शहर के विकास पर काफी असर हुआ। ऐसे में अगर अकाली दल दोनों नेताओं को टिकट देता है तो भाजपा अकेले चुनाव लड़ने के लिए तैयार है।
विज्ञापन

बीबी जागीर कौर, अजीत सिंह कोहाड़ और महेशइंद्र ग्रेवाल ने भी साफ कर दिया कि अकाली दल किसी सूरत में भाटिया और ओबराय दोनों की टिकट नहीं काटेगा। इससे भाजपा नेताओं ने वीरवार की तालमेल कमेटी की बैठक को स्थगित कर दिया। इस बारे में सारे अधिकार विजय सांपला को दे दिए हैं। वहीं अकाली दल की जागीर कौर ने भी गेंद को सुखबीर बादल के पाले में फेंक दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें