फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसाती नाले पर अधूरे बनाए पुल से नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अधूरे पुल से नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

ब्लॉक धारकलां के गांव लधेटी में बरसाती नाले पर बनना है पुल
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। ब्लॉक धारकलां अधीन गांव लधेटी स्थित बरसाती नाले पर बनाए जाने वाले पुल का निर्माण अधूरा ही छोड़ देने को लेकर लोगों ने रोष प्रदर्शन किया। साथ ही पुल का निर्माण पूरा न होने के जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई और काम पूरा कराने की मांग की।
पूर्व सरपंच कर्म चंद के नेतृत्व में रोष प्रदर्शन करते हुए लोगों ने कहा कि जब मोहल्ला मोहम्मद भराइयां के रास्ते में पड़ते बरसाती नाले पर पुल का निर्माण शुरू किया गया था तो लोगों को काफी खुशी हुई। पुल गलत ढंग से खड्ड के बीच में से ही शुरू करके अधूरा ही छोड़ दिया गया। पुल के दोनों तरफ खड्ड को खुला छोड़ दिया गया, जिससे पूर्व वर्ष लगातार हुई भारी बरसात के कारण खड्ड के पानी ने बाढ़ का रूप धारण कर लिया। बाढ़ ने किसानों की फसलें व भूमि तो तबाह की ही पास के घर को भी अपनी चपेट में ले लिया। बाढ़ से घर का शौचालय बह गया, हालांकि कमरे किसी तरह बच गए। उन्होंने कहा कि लाखों रुपये बर्बाद करके लोगों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी गई है। लोगों ने कहा कि डिप्टी कमिश्नरको शिकायत भी की मगर अभी तक कोई करवाई नहीं हुई और न ही कोई मौका देखने आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने मांग करते कहा कि अधूरा छोड़े पुल को ठीक ढंग से मुकम्मल कराकर लोगों को राहत दिलाई जाए और जिस किसी विभाग द्वारा इस पुल के अधूरे निर्माण की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए और इसके लिए जिम्मेदार के खिलाफ कड़ी करवाई की जाए। लोगों ने कहा कि समस्या केसमाधान के लिए कोई करवाई नहीं कि गई तो गांव लधेटी के लोग लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे। इस मौके पूर्व सैनिक जीओजी प्यार दीन, चिराग दीन, बीरबल दीन, जरीना बीबी, सानिया बेग़म, आशा बीबी, बीना बीबी, नीरू खातून, मीरा बीबी, सुषमा बीबी, शरीफा बीबी, ग़ुलाम हुसैन, मनजीत दीन, अजीज मोहम्मद, बशीर दीन, सलीम दीन मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें