फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवर जाम होने से प्रेम नगर में महामारी फैलने की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
सीवर जाम से बीमारी फैलने की आशंका
विज्ञापन

प्रेम नगर की गली नंबर चार में फैली गंदगी के कारण लोगों का गुजरना भी हुआ मुश्किल
अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर। पुरानी फाजिल्का रोड प्रेम नगर गली नंबर 4 में पिछले करीब 15 दिन से सीवर जाम है। इससे निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने वाटर एवं सीवरेज विभाग से शीघ्र ही यह समस्या हल करवाने की मांग की है। लोगों को बीमारियां फैसले का भय सता रहा है।
प्रेम नगर की इस गली में रहने वाले निवासी प्रेम चंद दौलिया, रोहित चरोटिया, राजू दौलिया, पिरथी चंद तथा धर्मचंद आदि ने बताया कि के.जी. हाई स्कूल के पास पिछले करीब 15 दिनों से सीवर जाम है, जिससे घरों से आने वाली गंदगी सड़क पर फैली है। लोगों ने बताया कि गंदगी के कारण यहां से गुजरना मुश्किल हो रहा है। गंदगी भरी इस गली से हर रोज सैकड़ों छोटे बच्चे स्कूल जाने के लिए गुजरते हैं। लोगों ने बताया कि सीवर की गंदगी से उठने वाली सड़ांध से घरों में बैठना भी मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंदगी के चलते लोग बीमार हो रहे है। इससे लोगों को इलाके में संक्रामक रोग फैलने का भय सता रहा है। लोगों ने बताया इस बारे में कई बार पार्षद ,वाटर एवं सीवरेज बोर्ड को लिखित में शिकायत की जा चुकी है। इसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। लोगों ने प्रशासन से समस्या का निपटारा कराने की मांग कीकी है। इस बारे में सीवरेज बोर्ड के एक्सईएन जुगल किशोर गर्ग ने कहा कि इस मोहल्ले की समस्या शीघ्र ही हल करवा दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें