फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेडियम से गायब सामान की जांच रिपोर्ट टीम ने स्पोर्ट्स डायरेक्टर को सौंपी

विज्ञापन
विज्ञापन
स्पोर्ट्स डायरेक्टर को सौंपी जांच रिपोर्ट
विज्ञापन

दो टीमों ने की थी स्टेडियम से गायब हुए सामान की पड़ताल
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
खेल विभाग की जांच टीम ने शहीद भगत सिंह स्टेडियम से हॉकी एस्ट्रोट्रफ व लोहे के बोर्ड गायब होने की जपड़ताल पूरी कर ली है। टीम ने जांच रिपोर्ट स्पोर्ट्स डायरेक्टर व एडिशनल प्रिंसिपल सेक्रेटरी टू सीएम अमृत गिल को सौंप दी है मामले की जांच-के लिए दो टीमें गठित की गई थी, पहली टीम में संगरूर व बरनाला के डीएसओ और दूसरी टीम में तरनतारन का डीएसओ शामिल था। जानकारों के मुताबिक रिपोर्ट फिरोजपुर खेल विभाग के एक अधिकारी के खिलाफ हैैं।
खेल विभाग के सूत्रों के मुताबिक शहीद भगत सिंह स्टेडियम से हॉकी एस्ट्रोट्रफ और लोहे के बोर्ड गायब होने की शिकायत स्टेडियम के ग्राउंड सुपरवाइजर नछत्तर सिंह माहला ने की थी। इस मामले की जांच के लिए स्पोर्ट्स डायरेक्टर ने बरनाला और संगरूर के डीएसओ की कमेटी गठित की थी और कमेटी ने पूरे मामले की तहकीकात कर रिपोर्ट तैयार कर अधिकारियों को सौंप दी है। जानकारों का कहना है कि उक्त कमेटी ने फिरोजपुर के खेल विभाग के एक अधिकारी के खिलाफ रिपोर्ट तैयार की है, टीम ने स्टेडियम से हॉकी एस्ट्रोट्रफ व लोहे के बोर्ड गायब होने का रिपोर्ट में जिक्र किया है। इसके अलावा स्पोर्ट्स डायरेक्टर ने तरनतारन के डीएसओ को भी जांच के लिए फिरोजपुर भेजा था। उसने अपनी रिपोर्ट अधिकारियों को सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेल अधिकारी के खिलाफ महिला ने भेजी शिकायत
खेल विभाग के एक मुलाजिम की पत्नी ने खेल विभाग के एक अधिकारी द्वारा उसके साथ दुर्व्यवहार किए जाने की शिकायत मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से की थी। सरकार की तरफ से खेल विभाग चंडीगढ़ के सचिव को उक्त मामले की जांच करने के आदेश दिए हैं। उधर, स्टेडियम से सामान गायब होने की शिकायत करने वाले ग्राउंड सुपरवाइजर नछत्तर सिंह माहला ने कहा कि महिला के साथ दुर्व्यवहार की पड़ताल सेवानिवृत्त जज या आईएएस अधिकारी से करवाई जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें