फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजादी के बाद से आज तक विकास को तरस रहा दलित वर्ग-गुलजार सिंह रणीके

विज्ञापन
विज्ञापन
‘कांग्रेसियों ने केवल अपना विकास किया’
विज्ञापन

पूर्व अकाली मंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में बोला सियासी हमला
अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर। पूर्व अकाली-भाजपा सरकार में मंत्री रहे शिरोमणि अकाली दल एसवी विंग के प्रधान गुलजार सिंह रणीके ने शनिवार को कहा कि देश का अनुसूचित जाति के लोग विकास को तरस रहे हैं। अंग्रेजों के बाद देश पर राज करने वाली कांग्रेस ने हर चुनावों में सिर्फ गरीबी हटाओ का नारा दिया जो सच्चाई से कोसों दूर रहा है। रणीके हल्का बल्लूआना के पूर्व विधायक और शिअद उपाध्यक्ष प्रकाश सिंह भट्टी के सीतो रोड स्थित निवास पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
रणीके ने कहा कि कांग्रेस के शासकों ने सिर्फ अपना और अपने परिवार का विकास किया है, जिसके लिए आज वह कई प्रकार की जांच का सामना कर रहे हैं। पूर्व मंत्री रने कहा कि पिछले विधान सभा चुनावों में इन्होंने लोगों को झूठे आश्वासन देकर सत्ता हासिल की। जिसके परिणामस्वरूप दो वर्ष में ही राज्य की जनता इस सरकार से तंग आ गई है। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार कल्याणकारी योजनाओं को कांग्रेस ने सत्ता में आते ही बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिअद उपाध्यक्ष प्रकाश सिंह भट्टी ने कहा कि 4 मार्च को पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल हल्का बल्लूआना के चार गांवों में कार्यकर्ताओं से बैठकें करके उनकी समस्याएं सुनेंगे। इस मौके पर शिअद सर्कल अबोहर के प्रधान सुरेश सतीजा, हवा सिंह पूनियां, जिला परिषद बीसी विंग के प्रधान राधारमण, पूर्व जिला प्रधान विष्णु भगवान डेलू, एससी सर्कल बल्लूआना के प्रधान केवल सिंह, बहवाला एससी विंग के प्रधान हनुमान सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें