ग्यारह स्कूल बसों के चालान किया
कपूरथला। सेफ स्कूल वाहन पालिसीको ठेंगा दिखाने वाली 11 स्कूल बसों के ट्रैफिक पुलिस ने चालान किए हैं। एसडीएम कपूरथला डा. नयन भुल्लर के नेतृत्व में जिला बाल सुरक्षा अधिकारी हरप्रीत कौर संधू, ट्रैफ़िक इंचार्ज इंस्पेक्टर दर्शन लाल शर्मा ने करीब 40 स्कूल बसों के दस्तावेज जांचे। इनमें से अधूरे दस्तावेजों, ओवरलोडिंग, बिना हेल्पर और बिना अटेंडेंट वाली बसों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई गई है।
एसडीएम ने बताया बसों के चालान करके उन्हें जल्द से जल्द कमियां दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। फिर भी कमियों को दूर नहीं किया गया तो बसों को इंपाउंड कर दिया जाएगा। इस मौके पर विक्रम शर्मा, समाज सेविका रणजीत कौर, रमनजीत सिंह, एएसआई परमजीत सिंह, दर्शन सिंह, हेड कांस्टेबल बलविंदर सिंह, गुरनाम सिंह और प्रेम कुमार हाजिर थे।