फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैरा मेडिकल स्टाफ ने अस्पताल प्रशासन के विरूद्ध लगाया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल प्रशासन के खिलाफ धरना
विज्ञापन

सेहत कर्मचारी यूनियन ने मांगों के समर्थन में की नारेबाजी
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर ।
फिरोजपुर सिविल अस्पताल के पैरा मेडिकल व सेहत कर्मचारी यूनियन ने अपनी मांगों के समर्थन में सोमवार को एसएमओ डॉ. प्रदीप अग्रवाल के कक्ष के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने मांगों की अनदेखी करने पर अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पूर्व में यूनियन के पदाधिकारियों के साथ डॉ. अग्रवाल की बैठकें हुई, जिस पर आश्वासन के बाद भी अमल नहीं किया जा रहा है, जिससे स्टाफ के सदस्यों को परेशानी हो रही है, मसलन बैठक में स्टाफ के तीन सदस्यों को कागज में अब भी कंडम हो चुके क्वार्टर एलाट किए गए है। पांच साल पहले ही तीनों कर्मियों वह क्वार्टर खाली कर दिए थे, और विभाग उनके वेतन से किराए काट रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एलविन भट्टी, राम प्रसाद, नर्सिंग एसोसिएशन की प्रभजोत कौर ने कहा कि एसएमओ डॉ प्रदीप अग्रवाल का रवैया अड़ियल है, एसएमओ स्टाफ के हितों में बैठकों के दौरान जो फैसले किए गए थे, उसे अब तक लागू नहीं किया गया है। धरने के दौरान अस्पताल में सुरक्षा-व्यवस्था बढ़ाए जाने के साथ ही वार्डों को एक-दूसरे के कनेक्ट करने की मांग की गई। धरना के बाद कर्मचारियों ने मांगपत्र सौंपा। धरने से अस्पताल का सामान्य कामकाज प्रभावित तो नहीं हुआ। क्लास फोर व कुछ नर्सिंग स्टाफ के धरने में भाग लेने से लोगों को थोड़ी परेशानी हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें