फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल पढ़ने गया प्लस-टू का छात्र नहीं लौटा घर

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल पढ़ने गया प्लस-टू का छात्र घर नहीं लौटा
विज्ञापन

छात्र की साइकिल व बैग सरहिंद फीडर नहर के किनारे से बरामद
एसएचओ बोले, नहर में गोताखोरों ने की तलाश कुछ नहीं मिला
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
स्कूल पढ़ने को गया प्लस-टू का छात्र जब घर नहीं लौटा तो उसकी तलहाश उसके दोस्तों व रिश्तेदारों में की गई। वीरवार सुबह उसकी साइकिल और बैग सरहिंद फीडर नहर के किनारे से बरामद हुआ। छात्र की नहर में तलाश की गई लेकिन देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं मिला। छात्र गांव नारायणगढ़ भंगाली का रहने वाला है और फिरोजशाह के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ता था।
पुलिस के मुताबिक छात्र लवप्रीत सिंह के पिता दिलबाग सिंह ने बताया कि परिवार के किसी भी सदस्य ने लवप्रीत को कुछ नहीं कहा था वो सुबह घर से स्कूल पढने के लिए निकला। परंतु स्कूल की छुट्टी होने के बाद घर नहीं पहुंचा। देर शाम तक जब घर नहीं पहुंचा तो उसकी तलाश शुरू की गई। दोस्तों व रिश्तेदारों से बातचीत की गई लेकिन लवप्रीत का कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन

थाना घल्लखुर्द के प्रभारी सर्बजीत सिंह ने बताया कि सरहिंद फीडर नहर के पास से लवप्रीत की साइकिल और बैग बरामद हुआ है। नहर में गोताखोरों की मद्द से तलाश की गई लेकिन लवप्रीत का पता नहीं चला। एसएचओ ने बताया कि लवप्रीत को किसी ने नहर में छलांग लगाते हुए भी नहीं देखा है। इतना जरूर लोगों ने बताया कि एक बच्चा साइकिल चला रहा था। एसएचओ ने कहा कि लवप्रीत की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

उधर, फिरोजशाह के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रिंसिपल सीमा रानी का कहना है कि लवप्रीत पढने में बहुत अच्छा था। उसके दोस्तों से भी लवप्रीत के बारे में पूछताछ की जा रही है, लेकिन किसी भी बच्चों को ल वप्रीत के बारे में कुछ नहीं पता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें