सेंट सोल्जर में मनाई ‘धीयां दी लोहड़ी’
जालंधर। सेंट सोल्जर ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन की ओर से लोहड़ी का पर्व धीयां दी लोहड़ी का संदेश देते मनाया गया। इसमें चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा, प्रो-चेयरमैन प्रिंस चोपड़ा बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। इस दौरान सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज, सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी, सेंट सोल्जर पॉलिटेक्निक कॉलेज, सेंट सोल्जर फार्मेसी कॉलेज, सेंट सोल्जर कॉलेज आफ एजुकेशन, सेंट सोल्जर डिग्री कॉलेज, सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट आफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी और सेंट सोल्जर डिवाईन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किया। इसके अलावा विद्यार्थियों की ओर से चेयरमैन अनिल चोपड़ा व वाइस चेयरपर्सन चोपड़ा, प्रो-चेयरमैन प्रिंस चोपड़ा से लोहड़ी के गीत गाते लोहड़ी मांगी गई। चेयरमैन अनिल चोपड़ा ने सभी को लोहड़ी की बधाई दी।