थाना कोतवाली में दो अलग-अलग केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
कपूरथला। मॉडर्न जेल में चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान जेल प्रबंधन को अलग-अलग बैरकों में बंद तीन हवालातियों के कब्जे से नशीला पदार्थ व नशीली गोलियां बरामद हुई है। इस दौरान जेल प्रबंधन ने 47.88 ग्राम नशीला पदार्थ व 380 नशीली गोलियां बरामद की है। जेल प्रबंधन ने नशीला पदार्थ व नशीली गोलियां कब्जे में लेकर इसकी सूचना जेल के उच्चाधिकारियों व थाना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीनों हवालातियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जेल के सहायक सुपरिटेंडेंट अब्दुल हमीद ने बताया कि वह सीआरपीएफ टीम के साथ जेल में बंद कैदियों व हवालातियों की बैरकों की तलाशी ले रहे थे। इस दौरान जेल प्रबंधन को हवालाती बलजीत सिंह निवासी संतोषपुरा जालंधर के कब्जे से 47 ग्राम नशीला पदार्थ व 295 नशीली गोलियां बरामद हुई, जबकि हवालाती गगनदीप सिंह उर्फ गगन निवासी तलवन जालंधर के कब्जे से 0.88 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ। जेल प्रबंधन ने नशीला पदार्थ व नशीली गोलियां कब्जे में लेकर इसकी सूचना जेल के उच्चाधिकारियों व थाना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों हवालातियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
वहीं, जेल के सहायक सुपरिटेंडेंट अब्दुल हमीद ने बताया कि वह सीआरपीएफ टीम व गार्द के साथ जेल में चेकिंग अभियान चला रहे थे। सभी बैरकों की अच्छी तरह से जांच की जा रही थी। इस दौरान जेल प्रबंधन को हवालाती हैप्पी कुमार निवासी बेगमपुरा रावलपिंडी के कब्जे से 85 नशीली गोलियां बरामद हुई। जेल प्रबंधन ने नशीली गोलियां कब्जे में लेकर इसकी सूचना जेल के उच्चाधिकारियों व थाना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर हवालाती के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।