फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिरकार मान ही गए सांपला, कहा पार्टी का आदेश शिरोधार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
आखिरकार मान ही गए सांपला
विज्ञापन

होशियारपुर। भाजपा प्रदेश प्रधान श्वेत मलिक, सोमप्रकाश और तरुण चुघ शुक्रवार की देर शाम विजय सांपला से मिलने पहुंचे ।
मुलाकात के दौरान सांपला ने कहा उनके लिए पार्टी ही सर्वोपरि है। सांपला ने कहा कि एक गरीब अनुसूचित परिवार को भारतीय जनता पार्टी ने बहुत मान सम्मान दिया है। गांव की सरपंची से लेकर दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की पंचायत पार्लियामेंट में एक गरीब प्लंबर का पहुंचना केवल भाजपा की नीतियों से ही संभव हो सका।
विज्ञापन

होशियारपुर से टिकट कटने के चलते उनकी नाराजगी दूर करने के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा, कैप्टन अभिमन्यु भी पहुंचे थे। सांपला ने कहा कि मुझे मेरी टिकट कटने का दुख नहीं है, दुख इस बात का है कि सूबे के कुछ स्वार्थी नेताओं ने अपने स्वार्थ के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति देश की मुहिम मिशन मोदी दोबारा में बाधा डालने की कोशिश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें