फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पराली जलाने वाले किसानों पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई-पन्नु

विज्ञापन
विज्ञापन
पराली जलाने वाले किसानों पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई: पन्नू
विज्ञापन

पराली के धुएं से बढ़ते हैं सड़क हादसे, गांवों, ब्लाकों व जिलास्तरीय कैंप लगाकर किसानों को करेंगे जागरूक
पराली से निपटने के लिए कृषि यंत्रों पर किसानों को देंगे सब्सिडी
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। प्रदेश में पराली को आग लगाने वाले किसानों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पराली के धुएं से वातावरण प्रदूषित होता है और सड़क हादसों में बढ़ोतरी होती है। किसानों को पराली को आग नहीं लगाने संबंधी कैंप आयोजित कर जागरूक करेंगे। कैंप गांवों, ब्लाकों व जिलास्तरीय लगाए जाएंगे। उक्त बातें खेतीबाड़ी विभाग पंजाब के सचिव काहन सिंह पन्नु ने कहीं।
विज्ञापन

सचिव काहन सिंह पन्नू ने अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए खेतीबाड़ी विभाग के अधिकारियों को आदेश दिए कि वह गांवों के धार्मिक स्थानों पर जाकर किसानों को पराली नजलाने के लिए जागरूक करें और पराली जलाने से होने वाले नुकसान संबंधी विस्तारपूर्वक जानकारी दें। पन्नू ने कहा कि जो किसान अपने खेतों में पराली को आग लगाते हैं, वह वातावरण प्रदूषित करने के साथ-साथ जमीन की उपजाऊ शक्ति भी खत्म कर देते हैं। इस बार गांवों, ब्लाकों व जिलास्तर पर कैंप आयोजित कर पराली से होने वाले नुकसान संबंधी किसानों को जागरूक किया जाएगा। पिछले से पराली जलाने से पूरे प्रदेश धुएं की चादर से ढक गया था, जिससे कई सड़क हादसे हुए और जानी नुकसान हुआ है। खेतों में पराली जलने से वाहन चालकों को सड़कों पर कुछ नहीं नजर नहीं आता है। इसके अलावा सड़क किनारे लगे पेड़ों को भी काफी नुकसान पहुंचता है। बैठक में पन्नू ने खेतीबाड़ी विभाग के अधिकारियों से कहा कि गांवों के सार्वजनिक स्थलों पर पराली न जलाने संबंधी पोस्टर लगाए। किसानों को बताएं कि पराली को खेत में ही खाद के तौर पर इस्तेमाल करे, इससे जमीन की उपजाऊ शक्ति बढ़ती है। किसानों को पराली से निपटने के लिए हैपी सीडर व पैडी चौपर के अलावा अन्य यंत्रों पर सब्सिडी दी जाएगी। पन्नू ने कहा कि इस बार किसान पराली जलाते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर एडीसी गुरमीत सिंह मुलतानी, फिरोजपुर के एसडीएम अमित गुप्ता, जीरा के एसडीएम नरिंदर सिंह धालीवाल, गुरुहरसहाए के एसडीएम कुलदीप बावा, सहायक कमिश्नर रणजीत सिंह, मक्खू खेतीबाड़ी अधिकारी रछपाल सिंह व डिप्टी डायरेक्टर बागवानी नरिंदर सिंह के अलावा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन


फोटो संख्या-05एफजेडआरपी01 जे
कैप्शन--फिरोजपुर में खेतीबाड़ी विभाग पंजाब के सचिव काहन सिंह पन्नू अधिकारियों के साथ पराली को लेकर बैठक करते हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें