फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में बादल आतंकवाद का हौवा खड़ा कर रहे हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
आतंक का हौवा खड़ा कर अशांति फैलाने की कोशिश कर रहे बादल : बैंस
विज्ञापन

जालंधर में प्रेसवार्ता के दौरान बोले विधायक, कैप्टन भी बादल से अंदरखाते मिले हैं
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। पंजाब में 7 अक्तूबर को निकाले जा रहे रोष मार्च को फेल करने के लिए पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल व उनकी टीम के लोग आतंकवाद फैलने का हौवा खड़ा कर रहे हैं। यह फैलाया जा रहा है कि सूबे में हिंदू सिख भाईचारा खतरे में है, जबकि हकीकत यह है कि दोनों समुदाय ही नहीं पंजाब के तमाम धर्मों के लोग बरगाड़ी व बहबल कलां कांड के दोषियों को जेल की सलाखों में देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहब की बेअदबी को लेकर सिख संगत जाप कर रही थी, उन पर गोलियां चलाई गईं। साफ हो चुका है कि सब बादल के इशारे पर हुआ था। अब बादल सत्ता से बाहर हैं और हिंदू सिख भाईचारा खतरे में कहकर पंजाब में अशांति फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।
लुधियाना से विधायक बलविंदर सिंह बैंस व पूर्व विधायक प्रेम मित्तल शुक्रवार को जालंधर में प्रेसवार्ता के दौरान बोले कि अगर पूर्व सीएम बादल सचमुच दुखी हैं तो उनको अपनी रैली छोड़कर समूचे अकाली दल को साथ लेकर रोष मार्च में शरीक होना चाहिए। इस रोष मार्च में शामिल होने वाले लोगों के रास्ते में अगर कोई रुकावट आती है तो तस्वीर साफ हो जाएगी कि कैप्टन भी बादल से मिले हैं। बैंस ने कहा कि कैप्टन बादल के साथ अंदरखाते मिले हुए हैं, जिस कारण पंजाब में अभी तक दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्वेत मलिक मजबूर हैं, तभी बोल रहे हैं हिंदू सिख भाईचारे पर खतरा
बैंस ने कहा कि पंजाब भाजपा के प्रधान श्वेत मलिक इसलिए हिंदू सिख भाईचारा पर खतरा कह रहे हैं, क्योंकि वह मजबूर हैं। उनको पता है कि उनका गठबंधन शिअद के साथ है। मलिक दिल से हमारे साथ हैं कि बरगाड़ी रोष मार्च सफल हो, लेकिन उनकी मजबूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें