फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैरीटोरियस स्कूल में खेल विंग स्थापित किए जाएंगे -राणा सोढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैरीटोरियस स्कूल को मिलेगी 24 घंटे बिजली सप्लाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
मैरीटोरियस स्कूल फिरोजपुर के विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में निपुण बनाने के लिए अलग-अलग खेल विंग स्थापित किए जाएंगे, जिससे इस स्कूल में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार हो सके। यह बातें कैबिनेट मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने सोमवार मैरीटोरियस स्कूल हकूमत सिंह वाला में विद्यार्थियों को सम्मानित करने के दौरान कहीं।
विज्ञापन

सोढ़ी ने स्कूल के प्रिंसिपल की मांग और स्कूल के विद्यार्थियों की सुविधा के लिए 24 घंटे बिजली की सप्लाई देने के लिए पावरकाम के अधिकारियों को आदेश दिए। उन्होंने विद्यार्थियों की मांग पर जनरल मैनेजर पंजाब रोडवेज को आदेश दिए कि मैरीटोरियस स्कूल के सामने बस स्टाप बनाया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि वह सचिव शिक्षा विभाग से बातचीत करके स्कूल की खाली पड़े पदों भरे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें