नाड़ की आग में जला 4 कनाल गन्ना
अमर उजाला ब्यूरो
जलालाबाद (फिरोजपुर)।
गांव रुम वाला में एक किसान के खेतों में पड़ी नाड़ को आग लगा थी। इससे साथ वाले खेत में लगी गन्ने की फसल तेज हवा के चलते आग की चपेट में आ गई। इससे चार कनाल में खड़ी गन्ने की फसल जल गई।
पुलिस को दी शिकायत में किसान हरकृष्ण लाल ने बताया कि उसने गन्ने की फसल की बिजाई की थी। गांव भड़ोली वाला के किसान फुम्मण सिंह ने अपने खेतों में नाड़ को आग लगा दी। तेज हवा चलने से आग फैलने लगी। इससे उसकी करीब 4 कनाल में लगी गन्ने की फसल आग की चपेट में आ गई। अग्निकांड में उसका करीब 2 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। इसके अलावा किसान सतपाल सिंह और जरनैल सिंह निवासी रुम वाला ने बताया कि इस घटना में उनकी भी करीब 20 से 22 एकड़ नाड़ आग चपेट में आ जाने कारण जल गई। थाना सदर प्रमुख भोला सिंह ने बताया कि इस संबंधी शिकायत उनके पास पहुंची है। इस मामले की जांच के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी।