फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर भारत बंद के आह्वान के चलते फगवाड़ा के बाजार रहे बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
फगवाड़ा में पुलिस ने टाला टकराव
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फगवाड़ा।
सोशल मीडिया पर भारत बंद के आह्वान पर मंगलवार को कुछेक दुकानों के छोड़ कर फगवाड़ा पूरी तरह बंद रहा। दुकानदारों ने सुबह से ही दुकानें बंद रखी।
जनरल समाज मंच ने किसी तरह का बंद न होने और लोगों से दुकानें खोले रखने का कहा था। इसके बाद दुकान नही खुली। शांतिपूर्ण चल रहे बंद में उस समय खलल पड़ा जब कुछ युवक तेजधार हथियारों से लैस होकर जबरन दुकान खुलवाने के लिए निकले। इसकी सूचना मिलने पर जनरल समाज व हिंदू जत्थेबंदियों के प्रतिनिधि जिनमें शिव सेना (बाल ठाकरे) के इंद्रजीत करवल, आल इंडिया हिंदू सुरक्षा समिति के दीपक भारद्वाज, भाजपा नेता संजू चैल, तिलक राज कलूचा, कांग्रेस नेता राम कुमार चढ्ढा, व्यापारी नेता बलदेव राज कलूचा ने अन्य दुकानदारों के साथ मिल कर शहर में रोष मार्च निकाला।
विज्ञापन

इस माहौल के देखते हुए एसपी परमिंदर सिंह भंडाल, सिटी थाना प्रभारी गुरमीत सिंह सिद्दु मौके पर पहुंचे और हालात को संभाला। इसी बीच दलित संगठनों की ओर से सिनेमा रोड पर कुछ दुकानों के खुलवाए जाने से माहौल तनावपूर्ण होता देख मौके पर भारी पुलिस फोर्स पहुंची। इसके बाद दलित संगठनों ने एसपी फगवाड़ा के बंद के विरोध में मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें