फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट हाईवे पर हादसे, विधायक के रिश्तेदार समेत तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसों में विधायक के रिश्तेदार समेत तीन की मौत
विज्ञापन

जम्मू से शादी समारोह से लौट रहे युवकों की कार पलटी
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर।
पठानकोट नेशनल हाइवे पर मंगलवार को भोगपुर के नजदीक दो सड़क हादसों में वेस्ट से कांग्रेसी विधायक के रिश्तेदार सहित तीन लोगों की मौत हो गई। पहला हादसा पचरंगा के नजदीक हुआ, जहां कार डिवाईडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में विधायक के रिश्तेदार समेत 2 लोगों की मौके पर मौत हो गई और 2 अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन

मृतकों की पहचान सुरजीत और तजिंदर के रूप में बताई जा रही है। दोनों बस्ती दानिशमंदा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। विधायक सुशील रिंकू अनुसार सुरजीत रिश्तेदारी में उनका भतीजा लगता है। वह अपने ससुराल परिवार के साथ जम्मू में शादी समारोह में शामिल होकर कार से जालंधर लौट रहा था। कार में सुरजीत की सास, ससुर और अन्य रिश्तेदार थे। पचरंगा के पास कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। घटनास्थल से मिली जानकारी के मुताबिक हादसे के बाद कार के एयरबैग भी खुल गए, लेकिन इन दोनों की जान नहीं बच सकी। हादसे में सुरजीत और तजिंदर की मौत हो गई और बाकी लोग घायल भी हो गए। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई थी। वहीं एक घटना में खड़े ट्रक से पीछे से आ रहे मोटसाइकिल ने टक्कर मार दी। इस हादसे में कुलदीप राय (24) निवासी हमीरपुर की मौके पर मौत हो गई और उसका साथी भुपिंद्र सिंह घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें