अभिषेक कौरा ने किया टॉप
जालंधर। डीएवी कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल से 11वीं और 12वीं के 256 विद्यार्थी ओलंपियाड में शामिल हुए। इनमें से 12वीं नॉन मेडिकल के विद्यार्थी अभिषेक कौरा ने 89.04 प्रतिशत अंक लेकर टॉप किया। इसके लिए उसे ओलंपियाड 2017 की ओर से गोल्ड मेडल व सर्टिफिकेट आफ मेरिट देकर सम्मानित किया गया। डीएवी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. एसके अरोड़ा व स्कूल इंचार्ज डॉ. सुरेश कुमार खुराना ने अभिषेक कौरा को बधाई दी। इसके अलावा डीएवी कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल को टेस्ट कंडक्ट कराने पर प्रशंसा पत्र भी मिला। प्रिंसिपल डॉ. एसके अरोड़ा को भी सर्टिफिकेट आफ एप्रेसिएशन व डॉ. सुरेश कुमार खुराना को सर्टिफिकेट आफ को ऑपरेशन मिला।