फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: अमेरिका भेजने के नाम पर 25 लाख ठगे, दंपती पर केस

Sun, 06 Jul 2025 10:35 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सुल्तानपुर लोधी। अमेरिका भेजने के नाम पर एक युवक से 25 लाख रुपये ठग लिए गए। पुलिस ने युवक की शिकायत पर आरोपी ट्रैवल एजेंट दंपती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव टुरना निवासी अमनदीप सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अमेरिका जाने का इच्छुक था। उसने अमेरिका जाने के लिए दस्तावेज व 25 लाख रुपये फरवरी 2024 में ओईसीसी कंपनी सुल्तानपुर लोधी की मालकिन गुनीत कौर चावला उर्फ गुनीत बजाज व उसके पति बरिंदरदीप सिंह चावला को दिए थे। दोनों 426 गुम्मर मंडी नजदीक सिविल लाइन संत नगर डिवीजन नंबर आठ लुधियाना के निवासी हैं। आरोपियों ने मई तक उसे अमेरिका नहीं भेजा। इसके बाद रुपये लौटाने के लिए छह माह का समय मांगा। छह माह बीतने पर भी उन्होंने रुपये वापस नहीं किए। 24 अगस्त 2024 को आरोपियों ने उसे जालंधर बुला कर एफिडेविट पर यह कबूल किया कि वे जल्द से जल्द रुपये लौटा देंगे, लेकिन उन्होंने रकम नहीं लौटाई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच की तो आरोपी दंपती पर लगे आरोप सही पाए गए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें