सीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के शाहपुर कैंपस में भारती एयरटेल ने ज्वाइंट कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया।
इसमें कॉलेजों के एमबीए 2016 पासिंग आउट साल के 230 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। 32 विद्यार्थियों को कंपनी ने लिखित टेस्ट व ग्रुप डिस्कशन के तहत इंटरव्यू राउंड के लिए शॉर्टलिस्ट किया।
चयनित विद्यार्थियों को तीन लाख रुपये के सालाना पैकेज पर नियुक्त किया जाएगा। सीटी ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर मनबीर सिंह ने विद्यार्थियों को मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया।