देश भगत यादगार हॉल में गदरी बाबे के मेले का आयोजन किया गया।
इस दौरान गीत, संगीत और नाटक के जरिये आजादी में योगदान डालने वाले शहीदों के बारे में बताया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत देश भगत यादगार हाल कमेटी के प्रधान दरबारा सिंह ढिल्लों, जरनल सचिव डॉ. रघुबीर कौर ने की। इस दौरान करीब 130 कलाकारों ने संगीत व नाटक का मंचन किया।
कमेटी के जरनल सचिव डा, रघुबीर कौर ने मेहमानों का आभार जताया।