फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे के खिलाफ लहर खड़ी करेगी सरकार, कैप्टन एक लाख वलंटियर को दिलाएंगे शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
नशे के खिलाफ लहर खड़ी करेगी सरकार
विज्ञापन

कैप्टन एक लाख वलंटियर को दिलाएंगे शपथ
हर मोहल्ले व गांव में बनाए जाएंगे डीएपीओ, लोगों को घर घर जाकर समझाएंगे
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर।
नशे के खिलाफ पंजाब सरकार एक बड़ी लहर खड़ी करने जा रही है, जिसमें तमाम सरकारी मुलाजिमों के अलावा वलंटियर्स को भी जोड़ा जाएगा, जो गली गली में लोगों को नशे की दलदल से निकलने के प्रेरित करेंगे और उनको डी-एडीक्शन सेंटर तक लेकर जाएंगे। वलंटियर्स को ड्रग एब्यूज प्रीवेंशन अफसर (डीएपीओ) का नाम दिया जाएगा। इस लहर से जुड़ने के लिए सरकार की तरफ से मोबाइल एप भी बना दिया गया है।
डीसी कॉम्प्लेक्स के हॉल में पुलिस कमिश्नर पी.के सिन्हा,एसएसपी देहाती जीपीएस भुल्लर व जिलाधीश वरिंदर कुमार शर्मा ने प्रेस वार्ता में बताया कि 23 मार्च को शहीद-ए-आजम भगत सिंह के शहीदी दिवस पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ जालन्धर डिवीजन के सात जिलों के एक लाख से अधिक वलंटियर शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेंगे। इस दिन राज्य को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से व इस दिन को युवा सशक्तिकरण दिवस के रूप में हर साल मनाया जाएगा। राज्य सरकार परिवर्तन, नशा मुक्ति और नशे की रोकथाम की रणनीति पर पूर्ण तौर पर काम कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नशे की रोकथाम की रणनीति के एक हिस्से के रूप में राज्य सरकार ने नशा की रोकथाम के लिए अधिकारी (डीएपीओ) कार्यक्रम शुरू करने का निर्णय लिया है। जो शहीद भगत सिंह नगर के खटकड कलां में मुख्यमंत्री द्वारा शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह इस अवसर पर वालंटियर को नशे के खिलाफ शपथ दिलाएगें। नशे को खत्म करने के लिए वालंटियर्स ने कहा कि पूरण तौर पर नशे की रोकथाम के लिए सरकार व पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग करेंगे। नौजवानों को नशे से दूर रहने के लिए अपील करेंगे। देश को तरक्की की राह पर ले जाने के लिए और भी नौजवानों को साथ जोड़ेंगे।
विज्ञापन

कमिशनर सिन्हा ने बताया कि वलंटियर्स को डीएपीओ का कार्ड तभी जारी किया जाएगा, जब उनके बारे में पूरा स्कैन कर लिया जाएगा। इसके लिए सेहत विभाग को भी साथ मिलाया गया है ताकि डी-एडीक्शन सेंटरों में पूरी तैयारी हो सके लोगों को दिक्कत न आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें