टॉप वैश्विक लीडर ने लिया एलपीयू की इंटरनेशनल कांफ्रेंस में भाग
जालंधर। लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ मेकेनिकल इंजीनियरिंग ने तीन दिवसीय इंटरनेशनल कांफ्रेंस ऑन कंपोजिट मैटीरियल, मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपेरिमेंटल टेक्नीक्स, मॉडलिंग एंड साइमुलेशन का आयोजन किया। इसमें फ्रांस, मैक्सिको व देश के कई टॉप वैश्विक लीडर ने भाग लिया। वैश्विक लीडर ने एलपीयू के इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को भारत को टॉप ग्लोबल इकोनॉमिक पॉवर बनाने के लिए अपनी बुद्धिमत्ता को दौलत में बदलने के प्रति प्रेरित किया। इस कांफ्रेंस के लिए ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, अमरीका, जर्मनी, सिंगापुर सहित 14 देशों से 500 से अधिक रिसर्च पेपर प्राप्त हुए। इनमें से 200 पेपर का विभिन्न सत्रों के दौरान प्रस्तुति के लिए चयन किया गया, जबकि 112 पेपर को सकोप्स इंडेक्स पब्लिकेशन के लिए सुझाया। कांफ्रेंस में एनआईएससीएआईआर के डायरेक्टर डॉ. मनोज कुमार पतेरिया, मैक्सिको की ऑटोनोमा युनिवर्सिटी से आए प्रो. डॉ. नोए एलबा-बेना व फ्रांस से आए प्रो. डॉ. प्रसंथा कलप्पा ने अपने विचार पेश किए।