फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेअदबी मामले की जांच का ड्रामा कर रही राज्य सरकार: संधवां

विज्ञापन
विज्ञापन
बेअदबी कांड की जांच का ड्रामा कर रही राज्य सरकार : संधवां
विज्ञापन

आप के प्र्रवक्ता ने लगाया आरोप, इस मुद्दे पर अकाली दल और कांग्रेस में है मिलीभगत
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। कोटकपूरा से आम आदमी पार्टी के विधायक एवं पंजाब प्रवक्ता कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि पंजाब सरकार बेअदबी मामले की जांच करवाने का महज ड्रामा कर रही है। शुक्रवार को संधवां ने आप के जालंधर से लोकसभा उम्मीदवार पूर्व जस्टिस जोरा सिंह के साथ प्रेसवार्ता में कहा कि बेअदबी मामले की जांच के मुद्दे पर अकाली दल और कांग्रेस पार्टी की आपस में मिलीभगत है।
उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा बेअदबी कांड की जांच के लिए गठित स्पेशल जांच टीम के प्रमुख कुंवर विजय प्रताप सिंह को हटाए जाने का पंजाब सरकार ने विरोध नहीं किया। उन्होंने कहा कि इससे पहले जस्टिस जोरा सिंह आयोग की रिपोर्ट को भी अकाली दल की सरकार ने सदन में आधा अधूरा ही पेश किया था, जिस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि 1986 में नकोदर में श्री गुरु ग्रंथ साहिब बेअदबी मामले में भी पुलिस ने चार सिख युवकों की हत्या कर दी थी लेकिन अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने जालंधर में आयोजित एक समारोह में कहा था कि उन्हें नकोदर हत्याकांड की कोई जानकारी नहीं है। जस्टिस जोरा सिंह ने कहा कि नकोदर हत्याकांड के दोषियों को सजा दिलाने के बजाए अकाली दल की सरकार ने उन्हें उच्च पदों पर आसीन किया है। उन्होंने कहा कि फसल बरबाद होने पर किसानों को उचित मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने मांग की है कि दिल्ली सरकार की तर्ज पर पंजाब में भी किसानों को फसल बरबाद होने पर प्रति एकड़ 20 हजार रुपये मुआवजा दिया जाए। वहीं जोरा सिंह ने कहा कि आप राज्य में नशीले पदार्थों के सेवन के खिलाफ अभियान शुरू करेगी।
विज्ञापन

पाल सिंह माणक अपने समर्थकों सहित आप में शामिल
इस अवसर पर तृणमूल कांग्रेस के नेता पाल सिंह माणक ने अपने कई समर्थकों सहित आप में शामिल हो गए। माणक का पार्टी में स्वागत करते हुए कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता से प्रभावित होकर अन्य दलों के कई नेता आप में शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें