फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिबंधित इंजेक्शन और 5 किलो भुक्की के साथ 2 पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट के एंटी नारकोटिक्स सेल ने माधोपुर से एक व्यक्ति को 1300 प्रतिबंधित इंजेक्शन और मिशन रोड से एक व्यक्ति को 5 किलो भुक्की समेत पकड़ा है। पहले मामले में नारकोटिक्स टीम ने पंजाब-जम्मू कश्मीर सीमा स्थित माधोपुर में नाका लगाया था। इसी दौरान जम्मू-कश्मीर की तरफ से काला बैग उठाए आता व्यक्ति दिखाई दिया। तलाशी लेने पर उसमें बिना लेबल के 95 बोतल बरामद हुईं। जांच करने पर सामने आया कि उक्त बोतलों में 1300 के करीब प्रतिबंधित इंजेक्शन हैं। आरोपी की पहचान पश्चिम बंगाल के सोनापुर साउथ निवासी दविंद्र सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई सतीश कुमार ने बताया कि इंजेक्शन प्रतिबंधित हैं जोकि पशुओं को लगाए जाते हैं और उसका मानवीय जीवन पर भी असर पड़ता है। इसका न कोई लेबल मिला है लिहाजा आरोपी पर ड्रग एंड कास्मेटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी जम्मू-कश्मीर से इंजेक्शन लाकर पंजाब की डेयरियों में बेचता था, मामले की जांच के लिए ड्रग इंस्पेक्टर को भी शामिल किया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि और कोई सुराग मिल सके।
वहीं, दूसरे मामले में एंटी नारकोटिक्स सेल ने पांच किलो भुक्की सहित व्यक्ति को काबू किया। आरोपी की पहचान सुरिंदर कुमार निवासी नरोट जैमल सिंह के रूप में हुई है। मामले की जांच कर रहे एएसआई बलबीर सिंह ने कहा कि पुलिस टीम मिशन चौक पर नाकाबंदी के दौरान वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सुरिंदर कुमार अपनी स्कूटी पर आया। तलाशी ली गई तो 5 किलो भुक्की बरामद हुई। सुरिंदर ने पुलिस को बताया है कि वह भुक्की श्रीनगर से लेकर आया था। थाना एक में सुरिंदर कुमार के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें