फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर में आज करेंगे सुखबीर प्रचार, कल कैप्टन घुबाया का दाखिल करवाएंगे नामांकन पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
कैप्टन आज नाराज मंत्रियों, विधायकों व वर्करों से करेंगे बैठक
विज्ञापन

फिरोजपुर में सुखबीर आज करेंगे प्रचार, कल कैप्टन घुबाया का दाखिल कराएंगे नामांकन पत्र
सुखबीर शहरी हलके में आठ सभाओं को करेंगे संबोधित
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। शिअद (ब) प्रत्याशी सुखबीर बादल 28 अप्रैल को फिरोजपुर विधानसभा शहरी हलके में दोपहर 12 बजे से लेकर रात नौ बजे तक अकाली-भाजपा वर्करों से बैठकें और विभिन्न जगहों पर आठ नुक्कड़ सभाएं आयोजित करेंगे। इसी तरह मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह 29 अप्रैल को कांग्रेस प्रत्याशी शेर सिंह घुबाया का नामांकन पत्र दाखिल कराने फिरोजपुर पहुंच रहे हैं। कैप्टन हलके में नाराज चल रहे कांग्रेसी नेताओं से बैठक करेंगे।
कांग्रेस प्रत्याशी शेर सिंह घुबाया ने बताया कि 29 अप्रैल को वह अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भी मौजूद होंगे। उन्होंने बताया कि दिन में 11 बजे वह अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा लोकसभा हलके के नेताओं, विधायक व मंत्री के साथ अलग से बैठक करेंगे।
विज्ञापन

जानकारों के अनुसार शिअद (ब) छोड़कर कांग्रेस का दामन थामने वाले शेर सिंह घुबाया को प्रत्याशी बनाए जाने से फिरोजपुर लोकसभा के कई कांग्रेस नेता व विधायक नाराज हो गए थे। यही नहीं कई कांग्रेस नेताओं ने अपने पदों से इस्तीफा देना शुरू कर दिया था। सूत्रों के मुताबिक जलालाबाद और फाजिल्का के दो वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के शिअद (ब) में शामिल होने की चर्चा है। इसीलिए कैप्टन को 29 अप्रैल को घुबाया के नामांकन पत्र वाले दिन आना पड़ रहा है। कैप्टन हलके के सभी विधायकों, पूर्व विधायकों, मंत्री व वर्करों के साथ बैठक कर उनकी नाराजगी दूर करेंगे। प्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशी घोषित होने के बाद नाराज हुए अधिकांश कांग्रेसियों को मनाने में सफल हुए हैं।
विज्ञापन


रात नौ बजे तक आठ सभाएं करेंगे सुखबीर
वहीं फिरोजपुर से प्रत्याशी घोषित होने से पूर्व सुखबीर बादल फिरोजपुर शहर व देहाती हलके के शिअद-भाजपा नेताओं व वर्करों के साथ दो बार रैली कर मिल चुके हैं। ऐसे में पार्टी की ओर से प्रत्याशी घोषित होने के साथ उन्होंने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है तो प्रचार क्रम में वह 28 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से रात नौ बजे तक शहर व छावनी के विभिन्न हिस्सों में आठ सभाओं को संबोधित करेंगे, जिनमें सीमांत गांव गट्टी राजोके, लक्खा बेदियां, जनता प्रीतनगर, बगदादी गेट, भारत नगर, आजाद नगर, त्रिवाणी चौंक व गोबिंद निवास शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें