फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काउंसिल प्रधान के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोगा। हलका धर्मकोट से कांग्रेस काउंसिल प्रधान इंद्रप्रीत सिंह बंटी के खिलाफ स्थानीय अदालत ने अरेस्ट वारंट जारी किए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार चेक बाउंस मामले में बार-बार तलब करने पर भी पेश न होने पर अदालत ने काउंसिल प्रधान के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किए हैं। मामले की पैरवी कर रहे एडवोकेट वरदान गर्ग ने बताया कि धर्मकोट नगर काउंसिल के प्रधान इंद्रप्रीत सिंह बंटी के खिलाफ 50 हजार रुपये का चेक बाउंस होने के कारण अदालत में मामला विचाराधीन है। उक्त मामले में अदालत की ओर से आरोपी को दो बार समन भी भेजे गए लेकिन बावजूद इसके आरोपी अदालत में पेश न हुआ। इसके चलते जज सुपिंदर सिंह की अदालत ने आरोपी के खिलाफ गिरफ्तारी के वारंट जारी कर दिए हैं। मामले में अदालत ने 12 जून को अगली सुनवाई तय की है। तब तक थाना धर्मकोट पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर अपनी रिपोर्ट अदालत में दायर करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें