रावी-सतलुज हाउस ने जीती ओवरऑल ट्राफी
जीएनडीयू कॉलेज नरोट जैमल सिंह में करवाया 2 दिवसीय खेल उत्सव
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। जीएनडीयू कॉलेज नरोट जैमल सिंह में प्रिंसिपल डॉ. अर्पणा के नेतृत्व में दो दिवसीय खेल उत्सव कालेज प्रांगण में संपन्न हुआ। इसमें जीएनडीयू के खेल विभाग अध्यक्ष डॉ. सुखदेव सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। मुख्यातिथि के राष्ट्रीय ध्वज फहराने के उपरांत पुलवामा में आतंकी हमले में शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। कॉलेज के स्टूडेंट्स को रावी, सतलुज, चिनाब, ब्यास चार हाउसों में विभाजित किया गया। दो दिवसीय खेल मुकाबलों में क्रिकेट, कबड्डी, बैडमिंटन मुकाबले करवाए गए। प्रतियोगिता में रावी-सतलुज हाउस ने ओवरऑल ट्राफी पर कब्जा जमाया।
बैडमिंटन (गर्ल्स) में रावी हाउस की मुस्कान और मनीषा प्रथम, सतलुज हाउस की एकता प्रथम और शैली दूसरे स्थान पर रहे। बैडमिंटन में चिनाव हाउस के राजन और अभिषेक प्रथम, सतलुज हाउस के अभिषेक शर्मा और सुरजीत सिंह द्वितीय रहे। क्रिकेट में ब्यास हाउस प्रथम, रावी हाउस द्वितीय रहा। कबड्डी प्रतियोगिता में सतलुज हाउस प्रथम और रावी हाउस द्वितीय रहा।
400 मीटर रिले रेस लड़कों में सतलुज का सुरजीत, रोबिन, मनदीप और आकाश प्रथम, रावी हाउस के विनय, अमन, मान सिंह, मोहित दूसरे, चिनाब के राजन, अभिषेक, सीरत, कुलदीप तृतीय रहे। 100 मीटर रेस लड़कियों में चिनाब हाउस की प्रथम पहले, रावी की पूनम दूसरे और रावी की मुस्कान तीसरे स्थान पर रही। लड़कों में चिनाब हाउस का राजन प्रथम, रावी का मान सिंह द्वितीय और सतलुज का गगन तृतीय रहे। कॉलेज के फीमेल स्टाफ में लेमन रेस करवाई गई। इसमें प्रो. दीक्षा प्रथम और मोनिका द्वितीय रहे। इसके उपरांत 100 मीटर मेल स्टाफ रेस में असिस्टेंट प्रो. मक्खन सिंह प्रथम, गुरप्रीत सिंह दूसरे और जसवीर सिंह तीसरे स्थान पर रहे। प्रिंसिपल डॉ. अर्पणा ने विजेता स्टूडेंट्स को शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु मुबारकबाद दी।
फोटो:-02-लांग जंप में हिस्सा लेते विद्यार्थी और विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते कॉलेज स्टाफ।