फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों की आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सफाई कर्मचारियों की आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू
विज्ञापन

नहीं उठाया जाएगा कूड़ा और ना ही सीवरेज और सड़कों की सफाई
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। अपनी लंबित मांगों को लेकर एक बार फिर से नगर निगम की पंजाब सफाई मजदूर यूनियन अनिश्चितकालीन हड़ताल की शुरूआत आज बुधवार से करेगी। यूनियन के पदाधिकारियों अनुसार जब तक राज्य की कांग्रेस सरकार उनकी मांगे पूरी नहीं करती तब तक हड़ताल जारी रहेगी। यूनियन के हड़ताल पर जाने की वजह से बुधवार को ना तो शहर के घरों से कूड़ा उठाया जाएगा और ना ही सीवरेज और सड़कों की साफ सफाई का काम होगा।
विज्ञापन

पंजाब सफाई मजदूर यूनियन के प्रधान चंदन ग्रेवाल ने कहा कि इस हड़ताल में नगर निगम की सीवरमैन यूनियन, ड्राइवर यूनियन, क्लेरिकल स्टाफ इत्यादि सभी यूनियन साथ देंगी। ग्रेवाल ने कहा कि यूनियन की मांग है कि ठेकेदारी सिस्टम को खत्म किया जाए। इसके अलावा 2000 सफाई कर्मचारियों और 500 सीवरमैन कर्मचारियों की भर्ती की जाए। साल 2004 में कांग्रेस सरकार द्वारा शुरू की गई पेंशन स्कीम को अब फिर से बहाल किया जाए। सीवरमैन यूनियन के प्रधान पवन बाबा ने कहा बुधवार को डिप्टी कमिश्नर को सरकार के नाम से ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। उसके बाद सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें