फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करियाना स्टोर के गोदाम में लगी आग, तीन फायर कर्मी झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
करियाना स्टोर के गोदाम में लगी आग, तीन फायर कर्मी झुलसे
विज्ञापन

फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर मशक्कत से पाया काबू
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर।
शहर के गुज्जापीर रोड पर एक करियाना स्टोर के गोदाम में सोमवार दोपहर भीषण आग लग गई। यह इतनी भयंकर थी कि उस पर काबू पाने आए तीन फायर कर्मी भी झुलस गए। काफी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। आग लगने की घटना के बाद आसपास हड़कंप मच गया था। जिस समय गोदाम में आग लगी, वहां पर कोई नहीं था।
गुज्जापीर रोड पर एक करियाना स्टोर का गोदाम बना है। इसमें मिट्टी के तेल से भरे हुए ड्रम भी थे। अचानक गोदाम में आग लगने से हड़कंप मच गया। थोड़ी ही देर में आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग लगने के कारणों का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फायर ब्रिगेड के एसएफओ राजिंदर शर्मा ने कहा कि गोदाम में मिट्टी के तेल से भरे हुए ड्रम पड़े थे। इसमें आग लगने से वह भयंकर रूप में फैल गई। आग को बुझाते समय दो फायर कर्मी दीपक कुमार, मनिंदरजीत सिंह और ड्राइवर सुरिंदर सिंह झुलस गए। तीनों को निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है, जहां पर उनका इलाज चल रहा हैं। फायर कर्मी दीपक कुमार 40 से 50 फीसदी तक झुलस गया है। आग पर काबू पाने के लिए बड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें