काउंसिल कर्मी आज सामूहिक छुट्टी पर
काउंसिल की बैठक में बाहरी व्यक्तियों की ओर से हंगामा करने का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
मुक्तसर।
म्यूनिसिपल इंप्लाइज यूनियन नगर काउंसिल 20 मार्च को एक दिन के सामूहिक अवकाश पर जाने का फैसला किया गया।
यह फैसला बीते दिनों हुई नगर काउंसिल की बैठक में बाहरी व्यक्तियों के हंगामा करने के रोष स्वरूप लिया गया है।
यूनियन ने सोमवार को नगर काउंसिल अध्यक्ष हरपाल सिंह बेदी को ज्ञापन सौंपकर यह जानकारी दी। बेदी ने यूनियन को आगे से बैठक में पार्षद, स्टाफ के अलावा अन्य किसी व्यक्ति के आने पर पाबंदी लगाने का विश्वास दिलाया। यूनियन अध्यक्ष जगसीर सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरजीत सिंह, विजय शर्मा, अश्वनी मिड्ढा, सतनाम सिंह, विजय तरीका, कुलवंत सिंह पांधी, हीरा सिंह, गुरदीप सिंह, धर्मजीत सिंह, तीर्थ सिंह, मोहन लाल, विजय कुमार, प्रेम लाल, आशु वाट्स, गुरतेज सिंह, मुख्तयार कौर, अमृतपाल सिंह, महावीर प्रसाद, सुरिंदर कौर, छिंदरपाल कौर, अनिल कुमार ने बताया कि बीते दिनों काउंसिल की हुई बैठक में दलीप सिंह नाम के व्यक्ति ने आकर कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार किया। काउंसिल की बैठक में किसी बाहरी व्यक्ति को आकर बोलने का हक नहीं है। इसलिए आगे से काउंसिल की बैठक में बाहरी व्यक्तियों के आने पर पाबंदी लगाई जाए, ताकि बैठक का माहौल ठीक रहे। यूनियन के नुमाइंदों ने 20 मार्च को इसके विरोध में रोष जाहिर करने का फैसला भी लिया। इस मौके बड़ी गिनती में यूनियन के पदाधिकारी उपस्थित थे।