फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा पर सुखपाल खैहरा के बयान से राजनीति गर्मायी, कांग्रेसी नेताओं ने कहा खैहरा गद्दारों के साथ

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलवामा पर खैरा के बयान से गरमाई राजनीति
विज्ञापन

कांग्रेसी नेता बोले, खैरा कट्टरपंथियों को खुश करने में लगे, शहादत का गम नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। पुलवामा हमले पर भुलत्थ से विधायक सुखपाल खैरा के विवादित बयान से राजनीति गर्मा गई है। कांग्रेसी नेताओं ने खैरा को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा है कि उनको शहीदों का कोई गम नहीं है। वे भारतीय सेना पर ही अंगुली उठाकर शहीदों का अपमान कर रहे हैं। खैरा ने कहा था कि ताली एक हाथ से नहीं बजती है। खैरा ने कहा था कि भारी तादाद में सेना और अर्द्धसैनिक बलों को लगाया गया है जो वहां के लोगों पर कई तरह के जुल्म करते हैं। उन्होंने कहा कि जवान वहां मानव अधिकारों का उल्लंघन कर रहे हैं।
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस के महासचिव राजिंदर सिंह राणा रंधावा ने कहा कि खैरा को बोलने से पहले सोचना चाहिए कि वह उस भारतीय सेना पर आरोप लगा रहे हैं, जो जवान सरहद की रक्षा करने के लिए जान दे रहे हैं। खैरा कट्टरपंथियों को खुश करने में लगे हुए हैं इससे पहले भी उन्होंने रेफरेंडम 20-20 पर विवादित बयान दिया था। खैरा को तत्काल माफी मांगनी चाहिए। वहीं भाजपा ने भी खैरा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उनको शर्म आनी चाहिए। पार्टी के मीडिया प्रभारी अमित तनेजा ने कहा कि इस समय जहां देश वीर सैनिकों की शहादत पर रो रहा है, वहीं खैरा सैनिकों पर ही जुल्म करने का इल्जाम लगा रहे हैं। इससे शर्मनाक हरकत और क्या हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें