फिल्म ‘नानक शाह फकीर’ का विरोध
कपूरथला। फिल्म ‘नानक शाह फकीर’ का विरोध कपूरथला में शुरू हो गया है। सिख जत्थेबंदियों ने फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने के लिए डीसी कपूरथला मोहम्मद तैय्यब को मांगपत्र सौंपा है। जिसमें फिल्म को सिख मर्यादाओं के उल्ट बताया गया है।
सिख जत्थेबंदियों के प्रतिनिधि भाई तिरलोक सिंह, गुरप्रीत सिंह, नरिंदर सिंह खुसरोपुर, सुखविंदर मोहन सिंह भाटिया के नेतृत्व में सिख संगत ने पहले फिल्म के विरोध में विभिन्न बाजारों में मार्च निकाला। उसके बाद डीसी कपूरथला को मांगपत्र देते हुए बताया कि फिल्म सिख मर्यादाओं के प्रतिकूल है, जिसके प्रदर्शन से सिख धर्म की भावनाओं को ठेेस पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि इस फिल्म के कुछ सीन और किरदार निभाने वाले अभिनेता मर्यादा के उल्ट हैं। जिससे सिख संगत में रोष पाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि फिल्म सिनेमाहालों में लगती है तो इससे परेशानी हो सकती है। इस गुजारिश की जाती है कि इस फिल्म के प्रदर्शन पर जल्द से जल्द रोक लगाई जाए। जिससे सिख संगत की भावनाओं को उचित सम्मान मिल सके।