फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो लोगों की मौत,एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, एक घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जैतो(फरीदकोट)
उपमंडल में मंगलवार रात दो अलग अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि पहले मामले में यहां के कोटकपूरा रोड पर मुख्य अनाज मंडी के पास पिकअप व टाटा एस गाड़ियों में सीधी टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान फिरोजपुर के गांव रत्ता खेड़ा निवासी गुरदास सिंह पुत्र सुखदेव सिंह के रूप में हुई है। घायल को बठिंडा के गांव माहीनंगल निवासी सुरजीत सिंह को फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस के अनुसार हादसे में गुरदास सिंह समेत महिंदरा गाड़ी का चालक सुखदेव सिंह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को तुरंत सिविल अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने गुरदास सिंह को मृत घोषित कर दिया। दूसरे हादसे में मुक्तसर रोड पर किसी अज्ञात की टक्कर में बाइक सवार नौजवान की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव रामूवाला डेलियांवाली निवासी राजपाल सिंह के रूप में हुई। घटना के समय मंगलवार रात करीब 9 बजे वह अपने घर लौट रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें