फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल की ओर से मांगी गई माफी सजा से भी बुरी है-बादल

विज्ञापन
विज्ञापन
केजरीवाल की मांगी माफी सजा से भी बुरी : बादल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुक्तसर।
पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि अब की सियासत बहुत गलत हो गई है, इसमें पहले वाली बात नहीं रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पहले तो आरोप लगाए, लेकिन बाद में खुद ही माफी मांगी। इसका मतलब वह खुद गलत थे। केजरीवाल की ओर से मांगी गई माफी सजा से भी बुरी है। उन्होंने यह बात लंबी हलके के गांवों में बातचीत के दौरान कही।
विज्ञापन

भगवंत मान की ओर से इस्तीफा देने की बात पर उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी अब पूरी तरह से बिखर चुकी है। इसका कोई वजूद नहीं था, यह तो एक मूमेंट थी, जिसके पीछे लोग वैसे ही चल पड़े थे। आने वाले चुनाव में इसका हाल बुरा होगा। नशा तस्करी के मामले में ईडी के डिप्टी डायरेक्टर निरंजन सिंह के वकील की ओर से केंद्र पर दबाव डालने के लगाए आरोप में बादल ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। यह या तो ईडी बता सकते हैं, या जो दबाव बना रहा है, उसे पता होगा। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने खुद माफी मांगी है, उन पर तो कोई दबाव नहीं बना सकता। उन्होंने चुनाव मैनिफेस्टो को झूठा मैनिफेस्टो बताया। वादे पूरे न करने पर सरकार को ही सस्पेंड कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनाव मैनिफेस्टो की जरूरत ही नहीं है।
विज्ञापन

--------
फोटो 16एफआरडीपी01
मुक्तसर में पत्रकारों से बातचीत करते पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल
------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें