विजेता टीम नकद पुरस्कारों से सम्मानित
जालंधर। टाटा ग्रुप ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के शांति देवी मित्तल आडिटोरियम में एशिया के विशालतम कैंपस किवज ‘टाटा क्रूसीबल-2018’ का आयोजन किया गया। इसमें मैनेजमेंट के विद्यार्थियों सुखविंदर और राघव पर आधारित एलपीयू की टीम ने 35 हजार रुपये का रनरअप पुरस्कार प्राप्त किया। देशभर में इस मुकाबले का वार्षिक आयोजन टाटा ग्रुप की ओर से विभिन्न स्तरों के तहत किया जाता है। इस साल आरंभिक राउंड के तहत 500 से अधिक टीमों ने भाग लिया। इसमें से एलपीयू की तीन टीमों के चयन के समेत 6 टीमों को फाइनल राउंड के लिए चुना गया था। एलपीयू की टीम ने देशभर के 38 शहरों से भाग लेने वाली 7500 से अधिक टीमों में से शीर्ष 76 टीमों में अब अपना स्थान बना लिया है। इस दौरान यूनिवर्सिटी की प्रो. चांसलर रश्मि मित्तल ने विजेता टीमों को नकद पुरस्कारों, प्रमाण पत्रों और ट्रॉफियों से सम्मानित किया।