राष्ट्रीय लोक अदालत 1903 केसों का निपटारा
जिले की कचहरियों में राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला।
जिले की कचहरियों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। कपूरथला में 11, फगवाड़ा में 3 और सुल्तानपुर लोधी में 2 बैंच गठित करके कुल 3990 केस शामिल किए गए हैं। जिनमेें से शनिवार को जिले भर में 1903 केसों का निपटारा मौके पर किया गया। इन केसों से करीब 5 करोड़ 99 लाख 92 हजार 640 रुपये की रकम मुआवजे के तौर पर सेटल की गई।
राष्ट्रीय लोक अदालत में क्रिमिनल कंपाउंडेबल, धारा 138 एनआई एक्ट, बैंक रिकवरी केस, एमएसीटी केस, लेबर मैटर्स, बिजली व पानी के बिलों से संबंधित मामले, वैवाहिक मामले, जमीन से जुड़े केस, सर्विस मैटर्स, रेवेन्यू केस और अन्य सिविल मैटर्स, स्पेसफिक परफार्मेंस वगैरह प्री-लिटिगेटिव व लंबित केस शामिल किए गए। जिला सेशन जज-कम-चेयरमैन जिला कानूूनी सेवाओं अथॉरिटी आरएस राय ने पार्टियों से कहा कि लोक अदालत में केस लगाने से समय व धन दोनों की बचत होती है। इसके फैसले के खिलाफ अपील किसी भी उच्च अदालत में नहीं लगाई जा सकती है और लोक अदालत की ओर से निपटाए मामलों में दोनों पक्षों की जीत होती है। कपूरथला में जूडिशियल बेंचों की अध्यक्षता जिला सेशन जज आरएस राय, अतिरिक्त जिला सेशन जजगुरदर्शन कौर धालीवाल, अतिरिक्त जिला सेशन जज मनीष अरोड़ा, अतिरिक्त जिला व सेशन जज सचिन शर्मा, सिविल जज (सीनियर डिवीजन) मनप्रीत कौर, चीफ जूडीशियल मैजिस्ट्रेट कपूरथला सुमित मक्कड़, अतिरिक्त सिविल जज(सीनियर डिवीजन) हरप्रीत कौर, सिविल जज जूनियर डिवीजन कपूरथला मिस रिंकी बहल, सिविल जज जूनियर डिवीजन मिस प्रियंका शर्मा के अलावा अन्य जजों ने की।