फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम टीम ने मकसूदां मंडी में मारा छापा, 10 क्विंटल पॉलिथीन के लिफाफे किए बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
मकसूदां मंडी में निगम टीम का छापा
विज्ञापन

10 क्विंटल पॉलिथीन के लिफाफे बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। नगर निगम की तहबाजारी टीम ने शुक्रवार को सुपरिंटेंडेंट मनदीप सिंह की अध्यक्षता में मकसूदां सब्जी मंडी में छापेमारी की। इस दौरान टीम ने वहां से पॉलिथीन के 10 क्विंटल लिफाफे बरामद किए। सुपरिंटेंडेंट मनदीप सिंह ने कहा कि बिल्ला पॉलिथीन के लिफाफों को बेचने का धंधा कर रहा था। जानकारी मिलने पर टीम ने छापा मारा और पॉलिथीन के लिफाफे को कब्जे में ले लिया। आरोपी ने निगम अधिकारियों के नाम से स्व-घोषणा पत्र दिया है, जिसमें लिखा है कि आगे से पॉलिथीन के लिफाफे बेचे तो उस पर कानूनी कार्रवाई की जाए। इसलिए निगम अधिकारियों ने आरोपी पर अभी कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन

निगम की तहबाजारी टीम डीएवी कॉलेज के साथ लगते शीतल नगर के एक गोदाम में छापेमारी करने पहुंचे थे, लेकिन वहां का मालिक पहले ही गोदाम को ताला लगाकर भाग गया। सुपरिंटेंडेंट मनदीप सिंह ने कहा कि गोदाम को ताला लगा होने के कारण वहां छानबीन नहीं की गई। सूचना मिली थी कि इस गोदाम में भी पॉलीथिन के लिफाफों को छिपाकर रखा गया है। सुपरिंटेंडेंट मनदीप सिंह ने कहा कि पॉलिथीन के लिफाफे रखने और बेचने वालों पर एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें