मिनिस्टीरियल कर्मियों की गेट रैली
प्रांतीय अध्यक्ष की अवैध तौर पर की गई बदली का विरोध
अमर उजाला ब्यूरो
मुक्तसर।
शिक्षा विभाग की ओर से मिनिस्टीरियल स्टाफ के प्रांतीय अध्यक्ष पवन जीत सिंह की अवैध तौर पर की गई बदली के विरोध में मिनिस्टीरियल स्टाफ ने मंगलवार को सामूहिक छुट्टी लेकर गेट रैली की। उन्होंने जिला शिक्षा कार्यालय में धरना देकर शिक्षा विभाग और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
यूनियन के जिला अध्यक्ष गगनदीप सिंह और महासचिव बलजीत सिंह ने कहा कि शिक्षा विभाग यूनियन के संघर्ष को दबाने के लिए ऐसी चाल चल रही है। इसे सहन नहीं किया जाएगा। वे अपनी मांगों को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन उनकी मांगों को मानने के बजाय उनके संघर्ष को दबाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि पवनजीत सिंह की बदली भी इसी साजिश का एक हिस्सा है। वहीं वह ऐसी चालों को पूरा नहीं होने देंगे। असके खिलाफ वह संघर्ष करेंगे।
उन्होंने पवनजीत सिंह की बदली को तुरंत रद्द करने, डायरेक्टर व फील्ड की सीनियरता सूची एक जैसी करने, नॉन टीचिंग का मास्टर काडर का एक प्रतिशत कोटा बहाल करने की मांग की। साथ ही उन्होंने मांगों की पूर्ति न होने तक संघर्ष जारी रखने की भी चेतावनी दी है। इस दौरान संदीप कुमार, अमर दीप सिंह, रुपिंदर जीत सिंह, कर्मजीत सिंह, रूपिंदर सिंह संधू, सुरिंदर कौर, मनजीत कौर और गुरमीत कौर भी मौजूद थे।