फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar: फीस के लिए टीचर करती थीं परेशान, आहत 12वीं की छात्रा फंदे पर झूली, फोन चैटिंग से खुला राज

Fri, 30 Aug 2024 11:09 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

12वीं कक्षा की छात्रा को स्कूल की दो टीचर फीस के लिए परेशान करती थी। उसने यह बात अपनी दोस्त के साथ शेयर की थी और फिर फंदा लगाकर जान दे दी। 
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर के नामी स्कूल की एक छात्रा ने टीचर से परेशान होकर आत्महत्या कर ली है। उसका शव पंखे से लटकता मिला। घटना रैनक बाजार के नजदीक कोट बहादुर खां की है, जहां 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली लड़की ने अपने घर में सुसाइड कर लिया। 
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि बेटी जालंधर के स्कूल में पढ़ती थी जहां की दो टीचर उन्हें फीस के लिए बहुत परेशान कर रही थी। मृतक लड़की की मां ने बताया कि स्कूल की दो टीचर उन्हें फीस न देने पर जलील करती थी और साथ ही उन्हें धमकियां भी देती थी जिस कारण उनकी लड़की स्कूल भी नहीं जा रही थी। लड़की ने रात को पहले अपने स्कूल की एक दोस्त के साथ फोन पर चैटिंग की और बाद में पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली। परिजनों ने थाना चार में शिकायत दर्ज करवाई है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर लड़की का फोन कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें