फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी न मिलने पर खानपुर के बाशिंदों ने नगर निगम के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पानी नहीं मिलने पर लोगों ने निगम के खिलाफ किया प्रदर्शन
विज्ञापन

दो दिन से खानपुर में नहीं आया पानी, लोगों ने खुद के पैसों से मंगवाए पानी के टैंकर
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। शहर के वार्ड नंबर-2 में पिछले दो दिन से ट्यूबवेल की मोटर खराब होने से पीने का पानी नहीं मिलने से लोग काफी परेशान हैं। पानी नहीं मिलने से परेशान लोगों ने स्वच्छ खानपुर स्वस्थ खानपुर के प्रधान जतिन वालिया के नेतृत्व में रोष प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी नवीन कुमार, मंगा ठाकुर, रमन, काला व अन्य ने कहा कि निगम अधिकारियों समेत जिला प्रशासन को भी मामले से अवगत करवाया गया था। लेकिन उनकी समस्या का हल नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि पीने का पानी नहीं आने के कारण उन्होंने अपने पैसों से प्राइवेट पानी के टैंकर मंगवा कर काम चलाया। स्वच्छ खानपुर स्वस्थ खानपुर के प्रधान जतिन वालिया ने बताया कि सरकारी तौर पर पानी के टैंकर मंगवाए गए। लेकिन उनसे भी पूरे इलाके के लोगों की जरूरत पूरी नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा कि ट्यूबवेल की मोटर खराब हो जाने पर उसका तुरंत हल किया जाना चाहिए था। लेकिन दो दिन बीत जाने के बाद भी निगम अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं। जिसके कारण खानपुर निवासियों को बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी भरे स्वर में कहा कि यदि शीघ्र ही पानी की मोटर ठीक नहीं की गई तो वह समस्त इलाका निवासियों के साथ निगम दफ्तर का घेराव करेंगे।
विज्ञापन


फोटो:-2-खानपुर में रोष प्रकट करते मोहल्लावासी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें