फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीएसयू ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर निकाली भड़ास

विज्ञापन
विज्ञापन
टीएसयू ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर निकाली भड़ास
विज्ञापन

मुक्तसर। टेक्निकल सर्विसेज यूनियन सब डिवीजन बरीवाला की बैठक अध्यक्ष बल्ला सिंह के नेतृत्व में हुई। बैठक में मुश्किलों पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही मांगों को लेकर सरकार व मैनेजमेंट के खिलाफ नारेबाजी कर भड़ास भी निकाली गई।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि राज्य सरकार व पावरकॉम मैनेजमेंट कर्मचारियों की मांगों को नजर अंदाज कर रही है। इस दौरान हर पद पर तैनात कर्मचारियों की प्रमोशन करने, काफी समय से काम करने वाले लाइनमैनों को जूनियर इंजीनियर बनाने, पक्की भर्ती करने, ठेकेदारी व आउटसोर्सिंग की नीति को बंद करने, सभी कर्मचारियों को पक्का करने, छठे वेतन आयोग की रिपोर्ट तुरंत लागू करने, डीए की किश्त समेत एरियर रिलीज करने, कर्मचारियों से वसूल किया जा रहा 200 रुपये प्रति माह टेक्स बंद करने की मांग की गई। साथ ही चेतावनी दी गई कि इन मांगों को लेकर4 अक्टूबर को परिवार समेत समूह कर्मचारी पटियाला स्थित मुख्य दफ्तर के समक्ष रोष प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके वित्त सचिव अमरजीत पाल शर्मा, फकीर सिंह, सुखमंदर सिंह, गुरमेल सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें