फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजिलेंस ब्यूरो ने नेशनल हाइवे की जांच शुरू की, सड़क के सैंपल लिये

विज्ञापन
विज्ञापन
विजिलेंस ने एनएच की निर्माण सामग्री के सैंपल लिए
विज्ञापन

जालंधर। विजिलेंस ने बुधवार को राष्ट्रीय राजमार्ग जालंधर से फगवाड़ा रोड पर घटिया मैटेरियल इस्तेमाल की शिकायत मिलने पर जांच शुरू कर दी है। विजिलेंस टीम ने बुधवार को सड़क निर्माण सामग्री सैंपल भी भरे। इसके अलावा फुटपाथ और रेलिंग में प्रयुक्त निर्माण सामग्री और इसके तय आकार की जांच की। शिकायतें मिल रही थी कि नेशनल हाइवे स्थित कई बड़े कारोबारियों ने रास्ते निकाल लिये हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा पैदा हो रहा है। मनमर्जी से रास्ते निकालकर अपने व्यापार को फायदा पहुंचाया जा रहा है। इसके साथ ही नेशनल हाइवे पर फुटपाथ में सामग्री भी घटिया इस्तेमाल हो रही है। विजिलेंस ने यह जांच नेशनल हाईवे अथॉरिटी को अधिकारियों को साथ लेकर शुरू की। डीएसपी सोमनाथ का कहना है कि अभी जांच चल रही है, कुछ कहा नहीं जा सकता। जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट आला अधिकारियों को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें