फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की मौत पर गांव पक्खोवाल में घमासान

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाहिता की मौत, पिटाई का आरोप
विज्ञापन

ससुराल वाले बता रहे टीबी बीमारी से हुई मृत्यु
अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला।
गांव पक्खोवाल में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर मारपीट का आरोप लगाया है। वहीं ससुराल पक्ष ने बीमारी से मौत होने का दावा कर रहे हैं। थाना सदर पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने की बात कह रही है।
विज्ञापन

थाना सदर के हवलदार बलदेव सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली की गांव पखोवाल में एक 25 वर्षीय विवाहिता निशा पत्नी जसबीर सिंह की मौत हो गई है। सूचना मिलने के बाद एसएचओ परमिंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पर पहुंचे। उन्होंने निशा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा। निशा के पति जसबीर सिंह से पुलिस को बताया कि निशा टीबी की बीमारी से पीड़ित थी और उसने उससे दूसरी शादी की थी। वह पिछले काफी समय से बीमार चल रही थी। अचानक सुबह उसकी मौत हो गई। मायके वालों ने आरोप लगाया कि निशा के साथ ससुराल पक्ष के लोग अक्सर मारपीट करते थ, जिससे उसकी मौत हो गई। मामले की पूरी जांच होनी चाहिए। इस पर पुलिस ने 174 की कार्रवाई करने के बाद दोनों पारिवारिक सदस्यों के बयान ले लिए हैं। फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है। एसएचओ परमिंदर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही सच्चाई का पता चलेगा। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें